तीन दिन की मोहलत, कर दें डेटा अपडेट

जिला शिक्षा विभाग ने बेला मुशहरी स्थित एक स्कूल में कार्यशाला आयोजित की. इसमें निजी, सीबीएसइ, संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक जुटे.

शिक्षा विभाग की कार्यशाला में निजी स्कूलों को निर्देश वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिला शिक्षा विभाग ने बेला मुशहरी स्थित एक स्कूल में कार्यशाला आयोजित की. इसमें निजी, सीबीएसइ, संस्कृत व मदरसा विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक जुटे. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भारत व बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं से जुड़े पोर्टल पर डेटा अपडेट करना था. यूडायस, इ-शिक्षा कोष, इंस्पायर अवार्ड, इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम व आयुष्मान भारत सहित कई अहम कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुजीत कुमार दास ने बताया कि इंस्पायर अवार्ड के तहत मुजफ्फरपुर राज्य में पहले व देश में तीसरे स्थान पर है. उन्होंने सभी स्कूलों को 24 घंटे के भीतर पांच-पांच बच्चों के नवाचार अपलोड करने का निर्देश दिया. डीपीओ ने कहा कि सभी विद्यालयों को तीन दिनों के अंदर दिये गये सभी कार्यों को पूरा करना होगा. जो स्कूल इन निर्देशों का पालन नहीं करेंगे, उनका यूडायस कोड या प्रस्वीकृति रद्द करने की अनुशंसा राज्य कार्यालय को भेज दी जायेगी. प्रशिक्षण में बिहार शिक्षा परियोजना के एमआइएस प्रभारी मुकेश कुमार, तकनीकी पर्यवेक्षक विकास व मास्टर ट्रेनर आलोक सिंह ने सभी को पोर्टल का उपयोग करना सिखाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >