प्रतिनिधि, मड़वन (मुजफ्फरपुर) करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एसबीआइ की एटीएम काटकर अज्ञात चोर रुपये सहित बॉक्स ले भागे़ एटीएम में 27 हजार 600 रुपये थे़ इस संबंध में कंपनी के लीगल एडवाइजर श्याम सुंदर कुमार ने करजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़ इसमें कहा है कि गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने गैस कटर से एटीएम मशीन काटकर 27 हजार 600 रुपये की चोरी कर ली़
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की देर रात दुकानदारों द्वारा चौक की रखवाली के लिए रखे गये चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी कि एटीएम में आग लगी हुई है़ इसके बाद पहुंचे पुलिस जवान व दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया़ लोगों ने बताया कि संभवतः गैस कटर से एटीएम मशीन काटने के क्रम में एटीएम में आग लग गयी़ थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है़ आगे की कार्रवाई की जा रही है़गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये ले भाग बदमाश
करजा थाना क्षेत्र के करजा चौक स्थित एसबीआइ की एटीएम काटकर अज्ञात चोर रुपये सहित बॉक्स ले भागे़ एटीएम में 27 हजार 600 रुपये थे़ इस संबंध में कंपनी के लीगल एडवाइजर श्याम सुंदर कुमार ने करजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है़

गैस कटर से एटीएम काटकर रुपये ले भाग बदमाश