Muzaffarpur : युवक का सिर-पैर और हाथ काट शव जमीन में गाड़ा, बरामद

Muzaffarpur : युवक का सिर-पैर और हाथ काट शव जमीन में गाड़ा, बरामद

प्रतिनिधि, कुढ़नी तुर्की थाना क्षेत्र के छाजन पसरवारा गांव में बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया. जब एक किसान के खेत में काम करते समय जमीन से एक युवक का सिर-पैर और हाथ कटा शव मिला़ इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा़ सरपंच की सूचना पर ग्रामीण एसपी विद्यासागर, एसडीपीओ एसी ज्ञानी, तुर्की प्रभारी प्रमोद कुमार दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में शव को खेत की खुदाई कर बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान पसरवारा गांव निवासी स्व. विंदेश्वर राम के पुत्र जीतू राम (28) के रूप में हुई. बताया गया कि जीतू की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में बांट कर जमीन में गाड़ा गया था. उसके दोनों पैर, दोनों हाथ और सिर अलग थे. करीब 15 दिनों तक शव के जमीन में गड़े रहने से काफी दुर्गंध आ रही थी. छानबीन के दौरान पुलिस को युवक (मृतक) का मोबाइल खेत से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर झाड़ी से मिला. मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए ले गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ग्रामीण एसपी ने तुर्की प्रभारी को मामले की गहराई से जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >