Muzaffarpur : मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

Muzaffarpur : मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ पुलिस को सौंपा

बंदरा़ पियर थाना क्षेत्र के बगाही गांव में सोमवार की सुबह लोगों ने मोबाइल चोरी करते एक नाबालिग लड़के को पकड़ लिया. वह राममनोहर ओझा के घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहा था, तभी उसे लोगों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने बताया पिछले दो माह में करीब एक दर्जन मोबाइल की चोरी हो चुकी है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आराेपी को हिरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष रजनी कांत ने बताया कि लोगों ने एक लड़के को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा है. पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसके नाबालिग होने के कारण न्यायालय ने उसे रिमांड होम भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >