ठेकेदार हत्याकांड में फरार आरोपी की होगी गिरफ्तारी

ठेकेदार हत्याकांड में फरार आरोपी की होगी गिरफ्तारी

मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के चक्कर मैदान रोड से सटे एक गली में हुए नौ फरवरी को हुए ठेकेदार दिलीप सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी गुड्डू शाही उर्फ संजीव की गिरफ्तारी होगी. नगर डीएसपी वन सीमा देवी ने केस की आईओ को गिरफ्तारी करने का आदेश दिया है. बताया गया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध थी. हालांकि बाद की जांच में उसकी संलिप्तता मिली है. फिलहाल वह घटना के बाद से फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने शुक्रवार की रात सरैया इलाके में छापेमारी की. लेकिन वह फरार मिला. जिसके बाद पुलिस को वहां से खाली हाथ लौटना पड़ा. इससे पहले उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने मनियारी और हथौड़ी के अलावे सीतामढ़ी से लेकर नेपाल के बॉर्डर इलाके तक छापेमारी कर चुकी है. फिलहाल पुलिस उसका लोकेशन ट्रेस कर रही है. नगर डीएसपी सीमा देवी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का खुलासा हो पाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >