बाइक की ठोकर से किशोरी जख्मी

मीनापुर: थाना क्षेत्र के मीनापुर सेंटर गांव के स्व शंभू प्रसाद की पुत्री दीपशिखा कुमारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी.

मीनापुर: थाना क्षेत्र के मीनापुर सेंटर गांव के स्व शंभू प्रसाद की पुत्री दीपशिखा कुमारी सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. जख्मी के भाई सोनू कुमार ने बताया कि मेरी बहन बुधवार की शाम करीब 6 बजे जेपी चौक पर किराना सामान खरीदने के लिए गयी थी. तभी अचानक एक बाइक पर तीन व्यक्ति नशे में धुत होकर आया और ठोकर मार दी. गंभीर स्थिति में शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं युवक बाइक छोड़कर फरार हो गया. दो व्यक्ति व एक बाइक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >