सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत

सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की मौत

मुजफ्फरपुर. अहियापुर थाना के झपहां ओवर ब्रिज के समीप सड़क दुर्घटना में जख्मी शिक्षक की बुधवार को मौत हो गयी. वह सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में रहते थे. मंगलवार को वह महिंदबारा स्कूल से डयूटी के बाद घर वापस आ रहे थे. तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहां उनका इलाज किया जा रहा था. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, शिक्षक की हालत गंभीर थी. उनके सिर और पैर में गंभीर चोट आयी थी. घटना के बाद कार चालक फरार हो गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >