सदर अस्पताल : दिसंबर से शुरू होगी दो काेर्स में पढ़ाई

सदर अस्पताल : दिसंबर से शुरू होगी दो काेर्स में पढ़ाई

पीडियाट्रिक के लिए तीन व गायनिक के लिए चार सीटें मिलीं

मुजफ्फरपुर.

सदर अस्पताल में अब गायनिक व पीडियाट्रिक की पढ़ाई होगी. डीएनबी यानी डिप्लाेमेट ऑफ नेशनल बाेर्ड ने इसकी स्वीकृति दी है. अधीक्षक बाबू साहब झा ने कहा कि पीडियाट्रिक के लिए तीन सीटें व गायनिक के लिए चार सीटें मिली हैं. दिसंबर से पढ़ाई शुरू हो जायेगी. यह कोर्स दो साल का होगा.

मानक में सबकुछ ठीक मिला था

डीएनबी बाेर्ड के समन्वयक डाॅ अनिल तिवारी ने सदर अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य मानकाें की पड़ताल की थी. एसएनसीयू, ओटी, एमसीएच, ओपीडी, इमरजेंसी आदि का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के बाद अधीक्षक डाॅ बीएस झा, अस्पताल प्रबंधक प्रवीण कुमार आदि के साथ बैठक भी की थी. उन्हाेंने काेर्स के लिए जाे मानक हैं, उसको यहां पूरा पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >