30 अप्रैल को मुजफ्फरपुर होकर दिल्ली जायेगी विशेष ट्रेन

नई दिल्ली के लिए विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है.

मुजफ्फरपुर. यात्रियों को सुविधा देने के मकसद से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन के फेराें को बढ़ाया गया है जिसमें 04411 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल 30 अप्रैल को सहरसा से सात बजे खुलेगी. बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सात बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी. इधर, 04037 सहरसा-नयी दिल्ली अनारक्षित स्पेशल एक मई को सहरसा से 7 बजे खुलकर बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, गोरखपुर के रास्ते अगले दिन सात बजे नयी दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >