श्रावणी मेला: मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, जानें पार्किंग और रूट की पूरी जानकारी

श्रावणी मेले के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर ट्रैफिक पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किए हैं. शहर में प्रवेश के लिए नए रूट और दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.

Muzaffarpur Traffic Route Changes: श्रावणी मेला के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर को जाम से मुक्त रखने के लिए मुजफ्फरपुर ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था में अहम बदलाव किए हैं. इसके तहत शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों के लिए नए रूट और दोपहिया वाहनों के लिए विशेष पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं.

Baba Garibnath Temple: रूट में किए गए प्रमुख बदलाव

पूर्व से लागू यातायात व्यवस्था के साथ-साथ इस सोमवार के लिए प्रशासन ने कुछ नए नियम बनाए हैं, जो इस प्रकार हैं:

बाइक सवारों के लिए: सोमवार को बाइक से आने वाले श्रद्धालु मढ़ौल से न्यू बाईपास होते हुए, गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर में प्रवेश करेंगे.

  • अन्य वाहनों के लिए: न्यू बाईपास से मुजफ्फरपुर की ओर आने वाले अन्य वाहन भी गोबरसाही के रास्ते मुजफ्फरपुर शहर की ओर जा सकेंगे
  • मढ़ौल लिची स्टैच्यू मार्ग पर प्रतिबंध
  • यातायात को सुचारू रखने के लिए मढ़ौल लिची स्टैच्यू से किसी भी वाहन को रामदयालु गुमटी की ओर आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • इस प्रतिबंध से आपातकालीन वाहनों (Emergency Vehicles) को मुक्त रखा गया है, जिन्हें आवश्यकतानुसार प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी.

Parking Places: दोपहिया वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल

मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के दोपहिया वाहनों की सुरक्षित पार्किंग के लिए प्रशासन ने निम्नलिखित 6 स्थानों को चिह्नित किया है.

  • मुजफ्फरपुर क्लब का मैदान
  • इमलीचट्टी बस स्टैंड
  • बी. बी. कॉलेजिएट स्कूल
  • आर. डी. एस. कॉलेज का मैदान
  • आर. डी. एस. रेलवे स्टेशन
  • एल. एस. कॉलेज का मैदान

प्रशासन की अपील

मुजफ्फरपुर ट्रैफिक पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का कड़ाई से पालन करें. श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे अपने दोपहिया वाहनों को केवल चिह्नित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें और सड़क अथवा यातायात मार्ग में अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें. मेले को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit Kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >