विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर तैयारियां तेज, जिला स्कूल में कांवरियों के लिए बन रहे स्नानागार

मुजफ्फरपुर में श्रावणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं. जिला प्रशासन कांवरियों की सुविधा के लिए जिला स्कूल परिसर को मुख्य पड़ाव स्थल के रूप में तैयार कर रहा है. शौचालयों, स्नानागारों और शुद्ध पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

Shravani Mela Muzaffarpur: उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक श्रावणी मेले को लेकर मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां काफी तेज कर दी गई हैं.पहलेजा घाट से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा गरीबनाथ धाम आने वाले लाखों कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए शहर के विभिन्न पड़ाव स्थलों पर बुनियादी इंतजाम किए जा रहे हैं.प्रशासन का मुख्य फोकस इस बात पर है कि लंबी दूरी तय कर थके-हारे आने वाले शिवभक्तों को शहर में प्रवेश करते ही किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं पर जोर, ठहरने का उत्तम प्रबंध

इसी कड़ी में, शहर के ऐतिहासिक जिला स्कूल परिसर को कांवरियों के मुख्य पड़ाव स्थल के रूप में तैयार किया जा रहा है.यहां श्रद्धालुओं के ठहरने और उनकी सुविधा के लिए युद्ध स्तर पर अस्थायी व स्थायी शौचालयों तथा स्नानागारों का निर्माण व पुरानी व्यवस्थाओं का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है.कांवरियों को ठहरने के दौरान स्वच्छता संबंधी किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन विशेष रूप से 24 घंटे साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कर रहा है.पूरे परिसर में पर्याप्त रोशनी के लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था भी की जा रही है.

मेला शुरू होने से पहले काम पूरा करने का लक्ष्य

श्रावणी मेला शुरू होने से पहले सभी प्रकार के निर्माण और मरम्मत कार्यों को हर हाल में पूरा करने का कड़ा लक्ष्य रखा गया है, ताकि समय से सेवा शिविरों का संचालन शुरू हो सके और आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी सहूलियत मिल सके.निगम और जिला प्रशासन की टीमें लगातार कार्यों की मॉनिटरिंग कर रही हैं.अधिकारियों का कहना है कि बाबा गरीबनाथ के दरबार में आने वाले भक्तों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

ये भी पढ़ें: ई-रिक्शा चुराकर भाग रहा चोर पकड़ाया, भीड़ ने खंभे से बांधकर की जमकर धुनाई



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >