ओपीडी खुलने के एक घंटे बाद सर्वर डाउन, हंगामा

Server down one hour after OPD opened, commotion

मुजफ्फरपुर. मॉडल अस्पताल में हर दिन मरीजों को परेशानी झेलनी पड रही हैं. हर दिन सर्वर डाउन की समस्या से जुझना पड रहा है. शनिवार को अस्पताल में मरीज पर्ची कटाने के लिए लाइन में लगे थे. इसी बीच सुबह 10 बजे ही पर्ची काउंटर पर लिंक फेल हो गया, जिसके बाद पर्ची कटना बंद हो गया. इससे इलाज के लिए लाइन में लगे मरीज गाली-ग्लौज के साथ हंगामा करने लगे. बेहाल मरीजों के परिजनों ने तो काउंटर पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया. उनका आरोप था कि हर दिन यही समस्या से मरीज परेशान हैं. पर्ची काउंटर कभी भी बंद पड रहे हैं. हर आधे घंटे में लिंक फेल होने के कारण बंद हो रहा है. मरीज इलाज कराने के लिए लाइन में लगे है, उनकी परेशानी बढ रही है और साहब अपने चैंबर में बैठे हैं, पर्ची काउंटर पर इतनी भीड़ जमा हो गयी कि मरीज आपस में ही उलझते रहे. इससे ओपीडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हंगामा बढ़ता देख, काउंटर पर मौजूद सुरक्षा गार्ड ने हस्तक्षेप कर लोगों को शांत कराया. हालांकि, इस दौरान करीब दो घंटे तक पर्ची कटना पूरी तरह से बंद रहा. मरीजों ने गार्ड पर भी आरोप लगाया कि उनकी वजह से ही कुछ लोग लाइन में बीच से घुसकर पर्ची कटवा लेते हैं, जिससे लाइन और लंबी हो जाती है और आम मरीजों को ज्यादा देर इंतजार करना पड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >