सदर अस्पताल में दिव्यांगजनों के लिए अलग काउंटर शुरू, अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

Separate counter started for Divyangjans

हर मंगलवार को खुलेगा काउंटर. पहले दिन 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया रजिस्ट्रेशन :वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मॉडल अस्पताल में अब दिव्यांगजनों को पर्ची कटाने के लिए भीड़ में लाइन नहीं लगानी पड़ेगी. अस्पताल प्रशासन ने दिव्यांगजनों के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था शुरू की है. मंगलवार को इस काउंटर का शुभारंभ हुआ. पहले दिन 100 से अधिक दिव्यांगजनों ने इस काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराया. अधीक्षक बाबू साहब झा ने बताया कि इस काउंटर पर केवल दिव्यांगजन ही रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. यह काउंटर प्रत्येक मंगलवार को खुलेगा. जहां दिव्यांगजन रजिस्ट्रेशन कराकर अपना प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे. साथ ही. जिन्हें इलाज की आवश्यकता होगी. वे भी रजिस्ट्रेशन कराकर उपचार करा सकेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar dipu

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >