तीन दिनों में चेन छिनतई की दूसरी वारदात, मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी बनी शिकार

तीन दिनों में चेन छिनतई की दूसरी वारदात, मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी बनी शिकार

बाइकर्स गैंग ने लेप्रोसी मिशन चौक पर हुई वारदात

चेन लहराते अपराधी बीएमपी- 6 की ओर हुए फरार

मुजफ्फरपुर.

मिठनपुरा के लेप्रोसी मिशन चौक के करीब मर्चेंट नेवी जवान की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन बदमाशों ने झपट ली. वह पीएंडटी चौक स्थित आवास से स्कूटी पर मुसहरी स्थित मायके से जा रही थी. वारदात कर अपराधी चेन लहराते बीएमपी 6 की ओर फरार हो गये. तीन दिनों में दो चेन छिनतई की वारदातें इसी जगह हुईं हैं. चेन छिनतई की वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को चिन्हित करने में जुटी हुई है. थाने में दर्ज प्राथमिकी में मर्चेंट नेवी की पत्नी ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर 2:15 से 2:30 के बीच स्कूटी से पीएंडटी चौक स्थित आवास से मुसहरी मायके जा रही थी. जैसे ही लेप्रोसी मिशन चौक के समीप पहुंची कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आया.उसकी स्कूटी को रुकवाया. परिचित होने की अंदेशा पर उसने स्कूटी रोक दी. महिला चेहरा दुपट्टा से बांधे हुई थी. इसी बीच एक अपराधी उसके गले से सोने की तीन भर की चेन खींच ली. इसकी कीमत करीब सवा दो लाख रुपये है. अपराधी चेन छीनने के बाद बीएमपी 6 की ओर भाग निकले. वह पीछे से स्कूटी लेकर पहुंची तो अपराधी सामने से चेन लहराते हुए मौके से फरार हो गए. थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >