आरपीएफ ने दो यात्रियों को सामान लौटाया

आरपीएफ ने दो यात्रियों को सामान लौटाया

मुजफ्फरपुर. आरपीएफ की टीम ने रविवार को यात्रियों को छूटे हुए सामान को वापस लौटाया. जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर ड्यूटी में तैनात आरक्षी अजय कुमार मीना एक मोबाइल मिला. जिसे सत्यापन के बाद सीतामढ़ी के रहने वाले युवक को वापस लौटा दिया. वहीं बलिया के रहने वाले यात्री अरुण कुमार यादव को बैग दिया गया.

चंपारण से भटक कर जंक्शन पर पहुंचा

जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-6 पर रविवार को आरपीएफ की टीम ने एक बच्चे को पाया. जिसका नाम महताब आलम है. पूछताछ में बताया कि माधोपुर शेखटोली पूर्वी चंपारण का रहने वाला है. घर से गुस्सा होकर भागकर मुंबई जाने के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंच गया. आरपीएफ ने आगे की प्रक्रिया को लेकर बच्चे को चाइल्ड लाइन मुजफ्फरपुर को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >