पाॅलिटेक्निक शिक्षकों के लिए बनेगा आवासीय क्वार्टर

पाॅलिटेक्निक शिक्षकों के लिए बनेगा आवासीय क्वार्टर

मुजफ्फरपुर. राजकीय पाॅलिटेक्निक के शिक्षकों के लिए अब आवासीय क्वार्टर बनेगा. जानकारी के अनुसार क्वार्टर कलमबाग चौक स्थित प्राचार्य आवास कैंपस में बनेना की तैयारी है. कलमबाग चौक पर राजकीय पालीटेक्निक का करीब सवा एकड़ जमीन है. इसी पर आवासीय क्वार्टर बनाए जाने की सहमति दी गयी है. काॅलेज के स्तर से इसका प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा गया था. बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी नए क्वार्टर बनाए जाएंगे. फिलहाल 16 क्वार्टर बनाए जाने पर सहमति बनी है. इसका डिजाइन निदेशालय के स्तर से अप्रूव्ड हो गया है. लंबे समय से इसकी प्रक्रिया चल रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >