Muzaffarpur News:असम के राज्यपाल ने रेणु को सम्मान से नवाजा

असम के राज्यपाल ने रेणु को सम्मान से नवाजा

डी22 जी-100 वैश्विक समूह में शामिल हैं रेणु बेटियों की शिक्षा पर कर रही हैं काम उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर जी-100 वैश्विक समूह में शामिल शहर की बेटी रेणु पासवान को असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा. यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह पूरे बिहार की संघर्षशीलता, प्रतिबद्धता व सामाजिक चेतना का भी परिचायक है. तेजस्विनी भारत अभियान के अंतर्गत वह बिहार के पिछड़े व वंचित क्षेत्रों में शिक्षा व महिलाओं के अधिकारों के बाबत काम कर रही हैं. उनके योगदान को देश क��� राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति सम्मान के माध्यम से भी मान्यता मिली है. पिछले दिनों राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर व बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी उनके कार्यों काे सराहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vinay kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >