सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हंगामा

सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर हंगामा

मुजफ्फरपुर. सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर गुरुवार को मरीजों ने जमकर हंगामा किया. यहां निबंधन कराने के लिए दो काउंटर खुले थे और मरीजों की भीड़ काफी थी. इस दौरान कई मरीज आगे से आकर निबंधन कराना शुरू कर दिये. इस बात को लेकर मरीज हंगामा करने लगे.

15 मिनट तक रही अफरातफरी

एक दूसरे से धक्का-मुक्की होने लगी. इस दौरान पीछे खड़े मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. पास खड़े सुरक्षा गार्ड ने मरीजों को शांत करने की कोशिश की. हालांकि मरीजों की भीड़ इतनी अधिक थी कि इसे संभालने में करीब 15 मिनट तक मशक्कत करनी पड़ी. मरीजों की भीड़ देखते हुए तीसरा काउंटर शुरू किया गया. इसके बाद सभी मरीजों ने आसानी से अपना निबंधन कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >