ट्रेनों में 14 घंटे का अभियान, बेटिकट यात्रियों से वसूले 33.36 लाख

सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर बीते दिनों 14 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. जिसमें मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी व नवगछिया में बगैर टिकट के कुल 4,943 मामलों में जुर्माने के रूप में 33 लाख 36 हजार रुपये की राजस्व की वसूली की गयी.

मुजफ्फरपुर. सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर बीते दिनों 14 घंटे तक विशेष मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. जिसमें मंडल के सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी व नवगछिया में बगैर टिकट के कुल 4,943 मामलों में जुर्माने के रूप में 33 लाख 36 हजार रुपये की राजस्व की वसूली की गयी. इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों की अलग-अलग टीम व टिकट चेकिंग दस्ते व आरपीएफ जवान तैनात कर प्लेटफॉर्मों से गुजरने वाली गाड़ियों में जांच की गयी. साथ ही एटीवीएम व यूटीएस मोबाइल एप से टिकट खरीदने के लिए यात्रियों को जागरूक भी किया गया. आंकड़ों के तहत चालू वित्तीय वर्ष (2024-25 ) में 21 मई तक बिना टिकट 8 करोड़ 94 लाख की वसूली हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >