आरडीडीएच ने वेतन मिलने का दिया आश्वासन, काम पर लौटे स्वास्थ्य कर्मी

आरडीडीएच ने वेतन मिलने का दिया आश्वासन, काम पर लौटे स्वास्थ्य कर्मी

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थिति मलेरिया कार्यालय में सोमवार को आरडीडीएच डॉ सरिता कुमारी कर्मियों से मिलने पहुंची. उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से जाना कि उनके कितने महीनों का वेतन बकाया है. इसके बाद उन्होंने आत्मदाह करने से रोका और जल्द ही वेतन मिलने का आश्वासन दिया. कहा कि उनका वेतन अब समय से मिलेगा. इसके बाद सभी कर्मी अपने कार्यालय में काम पर पर लौटे. बता दें कि स्वास्थ्य कर्मियों ने जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी को पत्र लिख कर चेतावनी दी थी कि जून माह का वेतन नहीं मिला तो वह आत्मदाह करेंगे. कर्मचारियों ने कहा कि इसकी पूरी जवाबदेही जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी के होंगे. कर्मचारियों ने कहा कि विभाग की ओर से हर माह वेतन नहीं दिया जा रहा है. ऐसे में वह अपने परिवार को दो वक्त की रोटी नहीं खिला पा रहे हैं. जून माह का वेतन नहीं दिया गया है. वेतन के लिये दर्जनों बार कर्मचारियों ने जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी से गुहार लगा चुके हैं. लेकिन इसके बाद भी वेतन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Dipu

I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >