रविंद्र अध्यक्ष व देवन रजक बने महासचिव

रविंद्र अध्यक्ष व देवन रजक बने महासचिव

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन मुजफ्फरपुर. फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन रामदयालु स्मृति भवन में हुआ. उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी निषाद, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव देवन रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. प्रदेश अध्यक्ष मो असलम व महासचिव देवेंद्र प्रसाद, जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार, महासचिव देवन रजक ने अतिथियों का स्वागत किया गया. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व मंच संचालन काशीनाथ झा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में जिला का चुनाव डॉ मनोज यादव, चुनाव प्रभारी के देखरेख में संपन्न हुआ. इसमें सर्वसम्मति से रविंद्र कुमार को जिलाध्यक्ष और देवन रजक को महासचिव चुने गये. हीरालाल प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, काशीनाथ झा, शशिनाथ ठाकुर, भीमबली सहनी, महेश यादव, जानकी रमन शाही, सतेंद्र पासवान कोषाध्यक्ष, विनोद चौधरी कार्यालय प्रभारी, वरूण चौधरी मीडिया प्रभारी, मनोज बैठा सह मीडिया प्रभारी, रामसेवक पासवान सचिव चुने गये. इसके बाद 31 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया. इस दौरान एसोसिएशन की ओर से नौ सूत्री मांग पत्र केंद्रीय राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्री को सौंपा. मंत्री ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर पीएम से बातचीत कर इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >