गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

गरहां थाना क्षेत्र के हमीदपुर में शुक्रवार की रात पप्पू ठाकुर को गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शनिवार को छापेमारी करती रही.

गरहां थाना के हमीदपुर की घटना, पीड़ित एसकेएमसीएच में भर्ती प्रतिनिधि, बोचहां गरहां थाना क्षेत्र के हमीदपुर में शुक्रवार की रात पप्पू ठाकुर को गोली मारने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस शनिवार को छापेमारी करती रही. वहीं गांव में तनाव को लेकर दिनभर पुलिस गश्ती करती रही. थानाप्रभारी आशीष कुमार ठाकुर ने बताया कि जख्मी पप्पू ठाकुर का एसकेएमसीएच के आइसीयू में इलाज चल रहा है. शनिवार को पीड़ित के परिजन द्वारा शिकायत नहीं की गयी है. इस कारण एफआइआर नहीं हो सकी है. वहीं आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में आगे की कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि शुक्रवार की शाम हमीदपुर में सब्जी लेकर लौट रहे पप्पू ठाकुर को गांव के ही एक बदमाश ने पीछे से गोली मार दी थी. इसके बाद आरोपी को लोगों ने जब खदेड़ा तो वह फायरिंग करते हुए भाग निकला. इसके बाद ग्रामीणों ने जख्मी पप्पू ठाकुर को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था. वहां उसका इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >