मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अब टिकट बुक कराने पर क्यूआर कोड की सुविधा

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर अब टिकट बुक कराने पर क्यूआर कोड की सुविधा

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन में टिकट बुक कराने पर पेमेंट क्यूआर कोड से होगा. स्टेशन के यूटीएस पर मंगलवार को क्यूआर कोड डिवाइस लगा दिया गया. रेलवे के अधिकारियों के अनुसार एक-दो दिनों में क्यूआर कोड से पेमेंट की सुविधा शुरू हो जायेगी. जानकारी के अनुसार बुधवार को पीआरएस में भी क्यूआर कोर्ड लगा दिया जायेगा. डिवाइस से यात्रियों को यूपीआई के माध्यम से डिजिटल भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. ऐसे करें पेमेंट टिकट काउंटर पर यात्री को बताना होगा कि वह ऑनलाइन पेमेंट करना चाहता है. इसके बाद काउंटर से कर्मी सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन डालेंगे. डिवाइस पर टिकट की राशि और क्यूआर कोड आएगा. उसे स्कैन करके पेमेंट करना होगा. पेमेंट होने के बाद ही यात्री का टिकट प्रिंट हो सकेगा.

डिस्क���लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >