Muzaffarpur News हमारी शाही लीची चखेंगे राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी

हमारी शाही लीची चखेंगे राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी

पहले बाग चुनेंगे, फिर भेजेंगे यहां की रसीली लीची

लीची की पैकेजिंग के लिए आज होगी संयुक्त बैठक

उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुजफ्फरपुर से शाही लीची भेजी जायेगी.इसके लिए बागों का चयन होगा. लीची की गुणवत्ता की जांच के बाद ही इसे भेजा जायेगा. इसके लिए बुधवार को डीडीसी की अध्यक्षता में बैठक होगी. जिला कृषि पदाधिकारी, उद्यान विभाग के सहायक निदेशक, राष्ट्रीय लीची अनुसंधान केंद्र के निदेशक, बिहार लीची उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह, लीची प्रसंस्करण उद्यमी आर के केडिया को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया है. बैठक में लीची की पैकेजिंग पर विचार-विमर्श किया जायेगा और बागों के चयन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उत्पादक संघ के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को चार टीन शाही लीची भेजेंगे. बैठक में बागों के चयन के लिए कृषि विशेषज्ञ नियुक्त किये जायेंगे.

:::::::::::::::::::::::::::::::::

पवन के पार्सल वैन के आवंटन को रद्द करें

-रेलवे के कॉमर्शियल विभाग के अधिकारियों व लीची उत्पादक संघ के साथ हुई बैठक

संघ ने आवंटन में गड़बड़ी का लगाया आरोप

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

रेलवे के लीची ढुलाई को लेकर पवन एक्सप्रेस के पार्सल वैन (वीपी) के आवंटन का मामला तूल पकड़ने लगा है. मामले में स्थानीय ठेकेदार के साथ ही लीची उत्पादक संघ ने आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. लगातार हो रही शिकायत के बाद मंगलवार को गूगल मीट से लीची उत्पादक संघ व ठेकेदारों की बैठक हुई. इसमें रेलवे की ओर से सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम के साथ अन्य अधिकारी भी जुड़े. इस दौरान लीची उत्पादक संघ बिहार के अध्यक्ष बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि इस वीपी को लेकर करीब आधा दर्जन आवेदक थे. लेकिन बगैर किसी आवेदक को सूचित किये एक घंटे के भीतर पुणे की किसी कंपनी को वीपी आवंटन का एग्रीमेंट कर दिया गया.

संघ के अध्यक्ष ने पवन के लिए किये गये वीपी आवंटन को रद्द करने की मांग की है. बताया है कि बाहर की कंपनी द्वारा अधिक भाड़ा वसूला जायेगा.ऐसे में छोटे किसान व व्यापारियों को काफी असुविधाओं का सामना करना होगा. इसके साथ ही लीची उत्पादक संघ की ओर से मांग की गयी है कि वीपी से लीची ढुलाई का संचालन रेलवे खुद अपने स्तर से करें. इससे व्यापारियों व किसानों को सुविधा होगी. अधिकारियों ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है. इस दौरान संघ की ओर से कृष्ण गोपाल, अमरेश, मो रेयाज, विजय कुमार सहित कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >