आठ व नौ जून को मीटर रिचार्ज नहीं करने की अपील

बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल मुजफ्फरपुर व मोतिहारी सर्किल में प्रीपेड मीटर का रिचार्ज सिस्टम आठ व नौ जून को बंद रहेगा.

मुजफ्फरपुर : बिजली कंपनी एनबीपीडीसीएल मुजफ्फरपुर व मोतिहारी सर्किल में प्रीपेड मीटर का रिचार्ज सिस्टम आठ व नौ जून को बंद रहेगा. मीटर लगाने वाली कंपनी सिक्योर मीटर द्वारा दो दिन सॉफ्टवेयर को अपडेट करने को लेकर इसका सर्वर शट डाउन रहेगा. इसको लेकर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया व बगहा (पूर्वी व पश्चिमी चंपारण) क्षेत्र में प्रीपेड का रिचार्ज सिस्टम काम नहीं करेगा. इसे लेकर बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं को मोबाइल पर मैसेज भेजकर इस दौरान रिचार्ज नहीं करने की अपील की जा रही है. जिनका मीटर बैलेंस कम है वह सात जून को रिचार्ज कर ले, क्योंकि आठ जून से दो दिन तक सिस्टम काम नहीं करेगा. वहीं बिजली कंपनी द्वारा सभी डिवीजन, सब डिवीजन व सेक्शन कार्यालय पर इस संबंध में नोटिस चिपकाकर उपभोक्ताओं को इस बात की जानकारी दी जा रही है. उपभोक्ताओं से निवेदन किया जा रहा है कि वह इस अवधी में निर्बाध बिजली आूपर्ति के लिए पहले से ही अपने स्मार्ट मीटर में पॉजिटिव बैलेंस बनाये रखे. यह मैसेज उपभोक्ताओं पर दर्ज मोबाइल नंबर पर भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >