Samastipur News:10 अगस्त तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 06 से 10 अगस्त 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 06 से 10 अगस्त 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं. इस अवधि में उत्तर बिहार जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 12 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है. आज का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा.वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GIRIJA NANDAN SHARMA

GIRIJA NANDAN SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >