लूटकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवरिया चौक स्थित एक दुकानदार से लूटकांड के कए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़

देवरियाकोठी़ देवरिया चौक स्थित एक दुकानदार से लूटकांड के कए आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया़ थानाध्यक्ष रामविनय कुमार ने बताया कि दुकानदार विकास कुमार की दुकान पर हमला कर एक लाख 15 हजार रुपये की लूट सोमवार की रात की गयी थी़ मामले की प्राथमिकी दर्ज होते मुहब्बतपुर गांव निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया़ दो अन्य नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >