दंपती में विवाद, पुल से छलांग लगाने पर लोगों ने रोका

दंपती में विवाद, पुल से छलांग लगाने पर लोगों ने रोका

मुजफ्फरपुर.

अखाड़ाघाट पुल पर सुबह बाइक सवार दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. करीब दस मिनट तक दोनों के बीच जमकर नोक- झोंक हुई. बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पुल से कूदने की धमकी देने लगे. पहले पत्नी पुल के किनारे जाकर पति को नदी में कूदने की धमकी देने लगी. इसके बाद पति भी कहने लगा कि जब मरना ही है तो साथ मर जाते हैं. इसपर राहगीरों ने बीच बचाव किया. दोनों को पुल के किनारे से हटाया. फिर, उनके परिवार वालों को सूचना दी. अहियापुर स्थित बाजार समिति के पास के मोहल्ले से परिजन पहुंचे और दंपती को साथ ले गए. बताया जा रहा था कि दंपती अपने एक रिश्तेदार को देखने के लिए जूरन छपरा स्थित निजी क्लिनिक जा रहे थे. किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद होने लगा. दोनों पुल पर बाइक खड़ी कर झगड़ने लगे. पत्नी ने नदी में कूदने की धमकी दे दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >