सहबाजपुर में पेड़ गिरा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, तीन हुए जख्मी

बारिश व तेज बारिश से शाम में पीपल का पेड़ गिरा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

अहियापुर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर में मंगलवार देर शाम हुई तेज बारिश व हवा के चलते विशाल पीपल का पेड़ गि��� गया. इस हादसे में तीन दुकानें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयीं. वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां पेड़ गिरा वहां तीन फूस की दुकान टूट गयी.यहां बैठे तीन लोग घायल हो गए. घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों की मदद से एसकेएमसीएच व अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पेड़ काफी पुराना था. जड़ें भी कमजोर पड़ गयीं थीं. बावजूद इसके अधिकारियों द्वारा इसे हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >