Bihar Rain Alert: मौसम विभाग ने बताया बिहार से क्यों रूठा मानसून, कब से बारिश होगी IMD ने बताया पूर्वानुमान

Bihar Rain Alert: उत्तर बिहार में पिछले दस दिनों से मॉनसून की सुस्ती के चलते भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. रविवार को बादलों की गड़गड़ाहट के बावजूद बारिश नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे राहत की उम्मीद जगी है.

Bihar Rain Alert: बीते करीब दस दिनों से मॉनसून की बेरुखी ने मुजफ्फरपुर के लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करने पर मजबूर कर दिया है. रविवार की सुबह 6 बजे से ही सूरज ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था. सुबह होते ही लोग पसीने से तरबतर होने लगे. दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. दोपहर 1:30 बजे के आसपास आसमान में घने काले बादल छाए, जिससे जोरदार बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन लोगों की उम्मीदें धरी की धरी रह गयी. बादलों की गर्जना हुई पर बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी, जिससे निराशा हुई.

शाम में हुई हल्की बूंदा-बांदी

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक था. वहीं, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम था. हवा की गति 6.9 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की दिशा उत्तरी रही. शाम होते-होते आसमान में फिर से बादलों की आवाजाही शुरू हुई और हल्की बूंदाबांदी ने कुछ देर के लिए राहत दी, लेकिन यह राहत नाकाफी थी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या मॉनसून ने मुंह मोड़ लिया ?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गयी है, जिससे उत्तर बिहार में बारिश नहीं हो पा रही है. हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है, जो मॉनसून के लिए अनुकूल नहीं है. हालांकि, मौसम विभाग ने 1 जुलाई, सोमवार को बारिश की संभावना जतायी है. उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

अगले 24 घंटे का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में उत्तर बिहार में बारिश की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. हवा की गति 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है.

Viral Video: ‘कट्टा दिखाएंगे तो बाप बाप कहियेगा’, थाना कैंपस में महिला सिपाही ने बनाया रील, हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >