Muzaffarpur: पारू में लूट की योजना बना रहे तीन बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-2 कारतूस व बाइक बरामद

पारू पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लूट की योजना बना रहे तीन शातिर बदमाशों को धर दबोचा है. गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक अपाचे बाइक बरामद हुई है.

Paru Crime News: पारू पुलिस ने लूट की योजना बना रहे तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की है. तीनों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

रेलवे अंडरपास के पास लूट की योजना की मिली सूचना

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह पुलिस पारू हड़ताली मोड़ के समीप गश्त कर रही थी. इसी दौरान सूचना मिली कि काले रंग की अपाचे बाइक से कुछ युवक पारू खास रेलवे अंडरपास के समीप लूट की योजना बना रहे हैं.

सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल रेलवे अंडरपास के पास पहुंची. पुलिस को देखते ही तीनों युवक भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर तीनों को पकड़ लिया.

तलाशी में पिस्टल और दो कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान देवरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी निरंजन कुमार, पारू थाना क्षेत्र के उसती गांव निवासी महेश कुमार और सिंगाही गांव निवासी शिवशंकर कुमार के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान निरंजन कुमार की कमर से एक देसी पिस्टल बरामद हुई. वहीं महेश कुमार के पास से दो जिंदा कारतूस मिले. मौके से एक काले रंग की अपाचे बाइक भी जब्त की गयी.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें

Muzaffarpur News: MIT में एसएसपी ने साइबर ठगी से बचने और सही राह चुनने का दिया संदेश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >