ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत

ट्रक की ठोकर से वृद्ध की मौत

प्रतिनिधि, साहेबगंज अहियापुर पंचायत के भतहंडी निवासी चंद्रभूषण मिश्रा (57) की मौत ट्रक की ठोकर से सोमवार को हो गयी़ घटना पूर्वी चंपारण के बीजधरी थाना क्षेत्र के डिलिया बाजार के पास एसएच-74 पर हुई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. बताया गया कि वे साहेबगंज बाजार के धर्मशाला रोड में सीमेंट-बालू का व्यवसाय करते थे. सुबह में साइकिल से सुंदरापुर गये थे. वहां से घर लौट रहे थे. इस दौरान ट्रक ने उनकी साइकिल में ठोकर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने खदेड़कर ट्रक को पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया. चालक भागने में सफल रहा. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोतिहारी भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >