कांटी डैम हादसा: तीन बच्चों की मौत के बाद एक्शन में विधायक अजीत कुमार, NTPC को दिए घेराबंदी और सुरक्षा के कड़े निर्देश

मुजफ्फरपुर के कांटी कोठिया डैम पर बच्चों की मौत के बाद विधायक ई. अजीत कुमार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम और एनटीपीसी प्रबंधन को घेराबंदी के निर्देश दिए हैं।

NTPC Dam inspection: मुजफ्फरपुर कांटी कोठिया डैम पर बीते शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से हुई दर्दनाक मौत के बाद क्षेत्रीय विधायक ई. अजीत कुमार ने बुधवार को एनटीपीसी (NTPC) अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ घटनास्थल का जायजा लिया. विधायक ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए कई कड़े निर्देश दिए हैं.

पूरे डैम स्थल की घेराबंदी और सुरक्षा के निर्देश

निरीक्षण के दौरान विधायक ई. अजीत कुमार ने एनटीपीसी प्रबंधन को तत्काल पूरे डैम स्थल की घेराबंदी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डेंजर जोन के पास जागरूकता और चेतावनी के लिए बैनर-पोस्टर लगाए जाएं ताकि लोग सतर्क रहें. इसके साथ ही, उन्होंने स्थानीय लोगों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों को इस संवेदनशील और खतरनाक क्षेत्र से दूर रखें.

सहनी टोला में छठ घाट और हाई मास्ट लाइट का निर्माण

स्थानीय जनता की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक ने मौके पर ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं:

  • छठ घाट: स्थानीय लोगों की मांग पर सहनी टोला में नए छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा.
  • हाई मास्ट लाइट: रात के समय क्षेत्र में रोशनी की पुख्ता व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी.
  • संयुक्त गश्त: सुरक्षा को और पुख्ता करने के मद्देनजर कांटी पुलिस और सीआईएसएफ (CISF) को क्षेत्र में संयुक्त रूप से नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया है.

पीड़ित परिवारों को मिलेगी उचित आर्थिक सहायता

घटनास्थल का दौरा करने के बाद विधायक ने थर्मल आईबी (Thermal IB) में एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में उन्होंने प्रबंधन से पीड़ित परिवारों को उचित सहायता राशि देने की ठोस पहल करने को कहा. एनटीपीसी के अधिकारियों ने इस मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया है और जल्द ही राहत राशि की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Premanshu shekhar

Published by: Sumit Kumar

I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >