अब इन 12 ट्रेनों का अतिरिक्त स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

अब इन 12 ट्रेनों का अतिरिक्त स्टेशनों पर भी होगा ठहराव

:: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है. अब 12 प्रमुख ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव दिया गया है. यह व्यवस्था तीन सितंबर, 2025 से लागू होगी, जिससे मुजफ्फरपुर, दरभंगा और बरौनी सहित कई शहरों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने यह जानकारी दी. ::: प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (12538-12537)

तीन सितंबर से ट्रेन नंबर 12538 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस कप्तानगंज स्टेशन पर 12:38 बजे रुकेगी.

चार सितंबर से ट्रेन नंबर 12537 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस भी 00:48 बजे कप्तानगंज में रुकेगी.आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ एक्सप्रेस (12212-12211)

चार सितंबर से ट्रेन नंबर 12212 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर गरीबरथ बस्ती स्टेशन पर 09:17 बजे रुकेगी.

पांच सितंबर से ट्रेन नंबर 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ बस्ती में 23:51 बजे रुकेगी.::: दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस (19166-19165)

तीन सितंबर से ट्रेन नंबर 19166 दरभंगा-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस सरायमीर स्टेशन पर 14:25 बजे रुकेगी.

पांच सितंबर से ट्रेन नंबर 19165 अहमदाबाद-दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस 07:40 बजे सरायमीर में रुकेगी.

अन्य ट्रेनें:

दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस (15211): 3 सितंबर से सिसवा बाजार स्टेशन पर रुकेगी.

अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस (14618): 4 सितंबर से दुरौंधा स्टेशन पर रुकेगी.

बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस (15203-15204): 4 सितंबर से मैरवा स्टेशन पर रुकेगी.

बलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस (19051-19052): 8 सितंबर से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >