शॉर्ट सर्किट से नौ घरों में लगी आग, लाखों की संपत्ति जली

सरैया थाना क्षेत्र की बसैठा पंचायत के चकबाजो गांव में सोमवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से नौ घर जल गये़ इसमें लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी.

प्रतिनिधि, सरैया थाना क्षेत्र की बसैठा पंचायत के चकबाजो गांव में सोमवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग से नौ घर जल गये़ इसमें लाखों की संपत्ति नष्ट हो गयी. मौके पर पहुंची सरैया थाना की फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित मिलन देवी, गिरिजा देवी, त्रिभुवन सहनी, उपेंद्र सहनी, सोहन सहनी, रूबी देवी, मन्नू सहनी, आशा देवी और राजू सहनी ने संयुक्त रूप से पुलिस और सीओ को आवेदन दिया है, जिसमें अग्निपीड़ितों ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कही है. वहीं सीओ अंकित कुमार ने बताया कि राजस्व कर्मचारी के प्रतिवेदन के आधार पर सभी पीड़ितों को सरकारी सुविधा मुहैया करायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >