Muzaffarpur Weather: कड़ाके की ठंड से राहत, दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी, जानिए आज का मौसम अपडेट

Muzaffarpur Weather: जिले में लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है. बीते कुछ दिनों से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है. अच्छी धूप भी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने ठंड को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं क्या है मौसम का मिजाज…

Muzaffarpur Weather: जिले में बीते तीन-चार दिनों में ठंड से काफी राहत मिली है. न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. दिन में अच्छी धूप से तापमान चढ़ा रहता है. कुछ दिनों से कोहरा भी देखने को नहीं मिल रहा है. हालांकि, सुबह-शाम लोगों को ठंडी महसूस हो रही है. लेकिन, सुबह के 10 बजते ही धूप निकल आती है, जिससे लोगों को काफी राहत महसूस होती है. आज के मौसम को लेकर भी विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है. आइए, जानते हैं कैसा रहेगा आज मौसम का मिजाज?

आज के मौसम को लेकर अपडेट (Muzaffarpur Weather)

गुरुवार को ठंड का मिलाजुल असर देखने को मिला. सुबह की शुरुआत ठंड से हुई. वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते लोगों को अच्छी धूप देखने को मिली. हालांकि, गुरुवार को कोहरा देखने को नहीं मिला और आसमान भी साफ दिखा. बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमाना 11 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं आज को लेकर बताया गया कि आज दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में आसमान साफ रहेगा. पछुआ हवा चलने की भी संभावना है. अगले एक सप्ताह तक हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ने की कोई संभावना नहीं है. मौसम बिल्कुल साफ रहेगा और दिन का तापमान यूं ही चढ़ा रहने वाला है.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

जिले की आबो हवा हुई खराब (Muzaffarpur AQI)

शहर की खराब वायु गुणवत्ता ने लोगों की चिंता बढ़ा रखी है. एक तरफ ठंड और दूसरी तरफ शहर की प्रदूषित हवा ने लोगों को परेशान कर रखा है. बीते कुछ दिनों से जिले की आबो हवा बेहद खराब स्तर पर दर्ज की गई है. हवा इतनी प्रदूषित हो गई है कि लोगों को खुले में सांस लेने में भी दिक्कत महसूस होती है. आज सुबह शहर का AQI 152 दर्ज किया गया है, जो खराब की श्रेणी में है. हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में आज AQI लेवल कम है. लेकिन लगातार इस तरह की खराब वायु गुणवत्ता लोगों के स्वस्थ्य जीवन के लिए सही नहीं है.

ALSO READ: Muzaffarpur News: बॉयफ्रेंड के लिए बीच सड़क भिड़ गई लड़कियां, जमकर चले चप्पल और थप्पड़, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >