'25 लाख लेकर आओ, तभी इस घर में रहोगी'... दहेज के लिए विवाहिता को पीटकर निकाला, पुलिस जांच में जुटी

मुजफ्फरपुर की एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों पर 25 लाख रुपये दहेज मांगने, मारपीट करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Dowry Harassment Case: शादी के सिर्फ आठ महीने बाद ही एक और बेटी का वैवाहिक जीवन दहेज की मांग की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है. जिस पिता ने अपनी जीवनभर की कमाई जोड़कर बेटी की विदाई की, आज वही बेटी न्याय की आस में राजस्थान से लेकर मुजफ्फरपुर तक थानों और अधिकारियों के चक्कर काट रही है. आरोप है कि दहेज की लगातार मांग पूरी नहीं होने पर पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, मानसिक प्रताड़ना दी और आखिरकार घर से निकाल दिया. अब पीड़िता इंसाफ की गुहार लगा रही है.

शादी के कुछ दिन बाद बदल गया व्यवहार

पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी राजस्थान के एक परिवार में हुई थी. उसका पति वहां मोबाइल कारोबार से जुड़ा है.

विवाहिता का आरोप है कि शादी के शुरुआती दिनों के बाद पति का व्यवहार बदल गया. वह अक्सर देर रात घर लौटता था. देर से आने का कारण पूछने पर विवाद होता और उसके साथ मारपीट की जाती थी.

₹25 लाख लाने का बनाया दबाव

विवाहिता का आरोप है कि पति और ससुराल वालों ने उसके रिटायर्ड रेलवे अधिकारी पिता से 25 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया.

उसका कहना है कि जब उसने इतनी बड़ी रकम लाने में असमर्थता जताई तो प्रताड़ना बढ़ गई और आखिरकार उसके साथ मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया.

बेटी की सूचना पर राजस्थान पहुंचे माता-पिता

पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसके बुजुर्ग माता-पिता राजस्थान पहुंचे और समझौते का प्रयास किया.

उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष ने बातचीत करने से इनकार कर दिया और उन्हें घर में प्रवेश भी नहीं करने दिया.

अब न्याय के लिए पुलिस के पास पहुंची पीड़िता

राजस्थान से लौटने के बाद पीड़िता अपने माता-पिता के साथ मुजफ्फरपुर आ गई है. उसने राजस्थान और मुजफ्फरपुर के संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कर न्याय की मांग की है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोपों की सत्यता की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Chandan

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >