मुजफ्फरपुर: सरैया पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर पुलिस ने गृहभेदन की दो बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, कटर और लाखों के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. यह कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर की गई.

Muzaffarpur News: सरैया थाना पुलिस ने दो बड़ी गृहभेदन (चोरी) की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए छह शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके कब्जे से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, ताला तोड़ने के उपकरण, चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है. यह कार्रवाई एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने की.

Saraiya News: नारायणपुर माल के पास हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायणपुर माल के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना की फिराक में हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सोनू खान, बिट्टू कुमार, नीरज कुमार, आदित्य कुमार, अभिषेक कुमार और विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सभी ने सरैया थाना क्षेत्र में हुई दोनों चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

हथियार और चोरी के जेवरात बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन, कटर, लोहे का साबल, पेचकस, बैग, बरसाती और बेडशीट बरामद की गई. इसके अलावा सोने का लॉकेट, मंगलसूत्र, बेसर, चांदी के सिक्के, बिछिया और पायल सहित बड़ी मात्रा में चोरी के आभूषण भी जब्त किए गए हैं.

8 जुलाई को दर्ज हुआ था पहला मामला

पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को रेखा सिन्हा की शिकायत पर सरैया थाना कांड संख्या 517/26 दर्ज किया गया था. शिकायत में घर से नकदी, जरूरी दस्तावेज, सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान चोरी होने की बात कही गई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर तकनीकी और मानवीय इनपुट के आधार पर गिरोह का पर्दाफाश किया गया.

आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है. अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे भी कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरने से बड़ा हादसा, दो बच्चों की मौत, आठ घायल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >