Muzaffarpur Criminal Arrested: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस की मुस्तैदी से किसी बड़ी आपराधिक वारदात की साजिश नाकाम हो गई है. कटरा थाना क्षेत्र के जजुआर ओपी (OP) पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया है. पकड़े गए आरोपियों में कुख्यात अपराधी विक्रम पासवान उर्फ टीपू पासवान और उसका सहयोगी सोनू कुमार शामिल है.
चेकिंग के दौरान हथियार और बाइक बरामद
डीएसपी (पूर्वी-1) अलय वत्स ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में 8 अगस्त की रात पहसौल से जजुआर जाने वाली सड़क पर पुलिस टीम ने बाइक सवार संदिग्धों को रोककर तलाशी ली.
- बरामदगी: एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जप्त की गई.
- विफलता: प्राथमिक पूछताछ के अनुसार दोनों बदमाश किसी गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे.
कुख्यात टीपू पासवान पर दर्ज हैं कई संगीन मामले
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विक्रम पासवान उर्फ टीपू का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है:
- आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी के थानों में कुल 8 मामले दर्ज हैं.
- सीतामढ़ी के नानपुर थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है.
- कटरा और जजुआर थाने में डकैती, आर्म्स एक्ट और शराबबंदी के आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं.
आर्म्स एक्ट में नया केस दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने जजुआर ओपी में आर्म्स एक्ट के तहत नया केस (कांड सं.- 207/26) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल में जुटी है.
ये भी पढ़ें उचक्कों का तांडव: ज्वेलरी शॉप से सोने के गहने उड़ाकर रफूचक्कर, CCTV में कैद करतूत
