Muzaffarpur: NH-28 पर भीषण सड़क हादसा, कंटेनर से टकराई कार, चार लोगों की मौत

NH-28 पर एक तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक को टक्कर मारी और फिर कंटेनर से भिड़ गई. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur Accident News: मोतीपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के समीप NH-28 पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

रतनपुरा के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मार दी. इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक होटल के पास खड़े कंटेनर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना में बाइक सवार भी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

हुई मृतकों की पहचान

मृतकों में दो की पहचान मोतीपुर के हुर्राहा निवासी सोनू और कृष्णा के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य बरुराज के निवासी मंतोष कुमार और गुंजन कुमार बताए जा रहे हैं.

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है.

मोतीपुर से अशोक कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >