Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव, एनएच 28 पर विधवा महिला से 49 हजार लूटे

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा में एनएच 28 पर बाइक सवार बदमाशों ने बैंक से लौट रही विधवा महिला रूवीना खातून से 49 हजार रुपये झपट्टा मारकर छीन लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.पढ़ें पूरी खबर...

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र से दिनदहाड़े छिनतई की एक बेहद संवेदनशील घटना सामने आई है. एनएच 28 पर बाइक सवार दो बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला के हाथ से रुपयों से भरी पॉलीथीन झपट्टा मारकर छीन ली और फरार हो गए. घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है.

बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही थी महिला

पीड़ित महिला की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव की निवासी रूवीना खातून के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रूवीना खातून स्थानीय बैंक से अपने निजी कार्य के लिए 49 हजार रुपये की निकासी कर वापस घर लौट रही थी. उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से रुपयों को एक पॉलीथीन में लपेटकर अपने हाथ में मजबूती से पकड़ रखा था.

बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से बोला धावा

पीड़िता जैसे ही एनएच 28 के पास पहुंची, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवक तेजी से आए. जब तक महिला कुछ समझ पाती, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने रूवीना के हाथ में रखे रुपयों से भरे पॉलीथीन पर झपट्टा मार दिया. अपराधी पलक झपकते ही रुपये छीनकर मुख्य मार्ग की तरफ तेजी से फरार हो गए.

मौके पर जुटी भीड़, जांच में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस छिनतई के बाद पीड़ित महिला ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर आसपास के स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई. ग्रामीणों ने अपराधियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे काफी दूर निकल चुके थे. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सकरा थाना पुलिस को दी गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराधियों की धरपकड़ के लिए इलाके की नाकेबंदी कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.\

मुजफ्फरपुर के सकरा से विनोद दुवे की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >