Muzaffarpur News: कांटी में जनगणना कार्य की समीक्षा, अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों और कर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के कांटी में बीडीओ डॉ. आनंद कुमार विभूति ने पंचायत चुनाव से जुड़ी जनगणना को लेकर बैठक की. उन्होंने कर्मियों को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया और बेहतर काम करने वालों को सम्मानित करने की घोषणा की.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर जिला के कांटी प्रखंड सभागार में बुधवार को बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने पंचायत चुनाव को लेकर जनगणना करने वाले शिक्षक और कर्मी के साथ बैठक की.बैठक में बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने जनगणना कर्मियों को तेजी लाने का निर्देश दिया.साथ ही उन्होंने जनगणना कर्मियों से पास के कर्मियों के साथ मिलकर कार्य को पूरा करने को कहा.बीडीओ ने सभी जनगणना कर्मियों से तय समय से पूर्व शत प्रतिशत कार्य करने का निर्देश दिया.

अच्छे कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा सम्मानित

बीडीओ डॉ आनंद कुमार विभूति ने बैठक में शामिल सभी जनगणना कर रहे शिक्षक और कर्मियों से कहा कि तय समय में कार्य पूरा करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा.

शिक्षकों की राय

जनगणना में शामिल ज्ञानवेंद्र सिंह, तरुण कुमार, अमित कुमार, नरेंद्र मोहन झा, मनोज कुमार, पुष्पा कुमारी, शीला कुमारी, पंकज कुमार, दिनेश रजक आदि शिक्षकों ने बताया कि तय समय से पूर्व ही जनगणना कार्य पूरा कर लिया जाएगा.सभी ने एक स्वर में कहा कि अगर किसी की कार्य में देरी होती है तो दूसरे लोग उनके सहयोग के लिए तैयार रहते है.एक दूसरे के सहयोग से जनगणना कार्य करने में कोई परेशानी नहीं होती है.

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >