Muzaffarpur News: पारू में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, FSL की टीम कर रही जांच

Muzaffarpur News: अज्ञात बदमाशों ने चाचा भतीजे की गोलीमार हत्या कर दी है। एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में अज्ञात बदमाशों ने चाचा और भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दिया। जिसके बाद परिजनों में चीत्कार मच गया। ग्रामीण एसपी, एसडीपीओ सरैया व थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए है। परिजनों में चीत्कार मचा हुआ है। मामला जिले के पारू थाना क्षेत्र का है। 

बुलाई गई FSL की टीम

बता दें कि जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा शनिचरा माई स्थान के समीप अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर चाचा और भतीजे की हत्या कर दिया। चाचा की पहचान राजू दास (18) और भतीजा की पहचान सूरज कुमार (14) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी दंगल की तरह फैल गई। जिसके बाद मौके पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुट गई। मामले की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद ग्रामीण एसपी विद्या सागर, एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन और पारी थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी अधिकारी मामली की छानबीन कर रहे है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हत्या के पीछे के कारण के संबंध में जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चला है। 

शनिचरा स्थान के पास मिला शव

मृतक राजू की मां लालमुनि देवी के बताया कि शुक्रवार की रात किसी ने फोन कर उसे बुलाया था। लेकिन देर रात तक राजू घर नहीं लौटा। हमलोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच आज सुबह जानकारी मिली कि किसी ने उसकी हत्या कर दिया है। जिसके बाद हमलोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे है। बता दें कि सूरज का शव शनिचरा स्थान के पास मिला है। वही राजू का शव वहा से करीब 200 मीटर दूरी पर मिला है। राजू के पिता बैंगलोर में रहते है। सूरज के पिता दिल्ली में रहते है। छत5महापर्व कोलकर सभी घर आए हुए थे। 

ग्रामीण एसपी का बयान

पूरे मामले पर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पारू थाना क्षेत्र में दो शव मिला है। अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। हमलोग मौके पर पहुंच कर छानबीन कर रहे है। अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। FSL की टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों को आवेदन देने के लिए बोला गया है। आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कवायद की जा रही है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >