Muzaffarpur News: 1.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बांस के बीच छिपा कर ले जा रहे थे दिल्ली

Muzaffarpur News: जिले की डीआरआई टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ की विदेशी सिगरेट को जब्त किया है. तस्कर कंटेनर में बांस के बीच छिपा कर सिगरेट को दिल्ली ले जा रहे थे. जब्त सिगरेट म्यांमार से निर्मित बताई जा रही है.

Muzaffarpur News: जिले में नशीले पदार्थ के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुजफ्फरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से विदेशी सिगरेट की बड़ी खेप को जब्त किया है. बाजार में इसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है. तस्कर ने विदेशी सिगरेट की खेप को बांस के नीचे छिपा रखा था. 

बांस के बीच छिपा रखा था सिगरेट

मुजफ्फरपुर में DRI टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की विदेशी सिगरेट की एक बड़ी खेप को जब्त किया है. तस्कर ने विदेशी सिगरेट की खेप को बांस के नीचे छिपा रख था. जानकारी के अनुसार, जब्त की गई सिगरेट नॉर्थ ईस्ट म्यांमार से निर्मित बताई जा रही है. सिगरेट की खेप को गुवाहाटी के रास्ते दिल्ली ले जाया जा रहा था.

दो तस्कर हुए गिरफ्तार

DRI की टीम ने छापेमारी के दौरान मौके से यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया है. गिरफ्तार तस्करों से टीम लगातार पूछताछ करने में जुटी हुई है. पूछताछ के दौरान तस्करों ने बताया कि विदेश में बनी हुई सिगरेट को तस्कर नए साल के मौके पर राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले थे.

बांस के बीच छिपा रखा था सिगरेट

सूत्रों के अनुसार, DRI की टीम को एक गुप्त सूचना मिली थी कि म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की बड़ी खेप की तस्करी राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाके के सप्लाई करने के लिए मुजफ्फरपुर के रास्ते हो रही है. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए DRI की टीम ने जांच अभियान को तेज किया. जांच के दौरान गायघाट थाना क्षेत्र के NH 57 टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर HR 55X 7271 आता हुआ दिखा. टीम ने घेराबंदी करते हुए कंटेनर को रोका और जांच किया. कंटेनर की तलाशी के दौरान पाया गया कि कंटेनर पर लोड बांस के बीच ईस्ट एशिया की म्यांमार में बनी हुई सिगरेट की बड़ी मात्रा छिपा कर रखी गई है. टीम ने करवाई करते हुए विदेशी सिगरेट को जब्त कर लिया.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लिंकेज की जानकारी जुटाने में लगी DRI 

DRI की टीम सिगरेट को जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है. विदेशी सिगरेट के बैकवर्ड लिंकेज और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है.

बिहार क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ALSO READ: Raxaul Airport Update: रक्सौल एयरपोर्ट पर CM नीतीश ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- जितनी जमीन की आवश्यकता होगी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >