Muzaffarpur News: खुशखबरी! जिले में बनने जा रहा तीसरा औद्योगिक क्षेत्र, 788.21 एकड़ में फैला होगा एरिया

Muzaffarpur News: बेला और मोतीपुर के बाद अब जिले में तीसरा औद्योगिक क्षेत्र तैयार होने जा रहा है. इसको लेकर 788 एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है. इससे नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

Muzaffarpur News: जिले में नया व्यवसाय शुरू करने वाले और बेरोजगार दोनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. उनके रोजगार के लिए एक नया आयाम मिलने वाले है. इससे बेरोजगार व नया व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. दरअसल, अभी तक शहर के लोग बेला स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अपना रोजगार कर रहे थे. वहीं प्रखंड वाले लोग मोतीपुर की तरफ रुख कर रहे थे. लेकिन, अब बेला और मोतीपुर के बाद जिले में तीसरा औद्योगिक क्षेत्र तैयार होने जा रहा है. जिले के पारू में औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है. इसके लिए 788.21 एकड़ भूमि चिह्नित की गई है.

डीएम ने उद्योग विभाग को भेजा प्रस्ताव

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने उद्योग विभाग को तीसरे औद्योगिक क्षेत्र के लिए प्रस्ताव भी भेज दिया है. साथ ही निर्माणाधीन पटना-बेतिया फोरलेन पर करीब 788.21 एकड़ जमीन के साथ उसका नजरी नक्शा समेत औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने को कहा है. अब उद्योग विभाग बियाडा के माध्यम से यहां पर औद्योगिक क्षेत्र का विकास करेगी. इसको लेकर पारू के मौजा चतुरपट्टी, चैनपुर चिहुंटावा व भोजपुर मौजा में 788.21 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है. इस औद्योगिक क्षेत्र को औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को अधिक सुविधा मिल सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

28 एकड़ 26 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के नाम

जानकारी के अनुसार, जिले के इस तीसरे औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों के लिए भूमि, बुनियादी ढांच के रूप में पानी, बिजली, सड़क सहित अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा. साथ ही यह सड़क और रेल मार्ग से कनेक्ट रहेगा. इस औद्योगिक क्षेत्र के एक तरफ पटना-बेतिया हाईवे तो दूसरी तर हाजीपुर-सुगौली रेल लाइन है. बता दें कि जिला कार्यालय को भेजे गए रिपोर्ट के अनुसार इसमें पारू अंचल के चतुरपट्टी में 486 एकड़ 60 डिसमिल, चिउटाहा में 193 एकड़ 99 डिसमिल और भोजपट्टी में 107 एकड़ 62 डिसमिल भूमि चिन्हित की गई है. इस 788 एकड़ 21 डिसमिल में से 28 एकड़ 26 डिसमिल जमीन बिहार सरकार के नाम से दर्ज है. वहीं बाकी जमीन नीजी बताया जा रहा है. औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने से न सिर्फ विकास होगा बल्कि कई सुविधाएं भी मिलेगी.

ALSO READ: Muzaffarpur News: 1.5 करोड़ की विदेशी सिगरेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बांस के बीच छिपा कर ले जा रहे थे दिल्ली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >