Muzaffarpur News: डीएम ने कहा, खाद की कोई किल्लत नहीं, सही कीमत पर उपलब्ध कराएं

Muzaffarpur News: जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि फिलहाल जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है. किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता व खरीदी सुनिश्चित कराएं.

Muzaffarpur News: डीएम सुब्रत कुमार सेन ने जिला कृषि पदाधिकारी को लाइसेंसधारी विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को स्थानीय स्तर पर उचित मूल्य पर उर्वरकों की उपलब्धता व खरीदी सुनिश्चित कराएं. उन्होंने कहा कि निर्माता उर्वरक कंपनियों से प्राप्त उर्वरक फसल को समानुपातिक रूप से प्रखंडों के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से बिक्री कराई जा रही है. सभी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर संबंधित पंचायत के कृषि समन्वयक की उपस्थिति में उर्वरकों की बिक्री हो रही है. जिले में फिलहाल उर्वरकों की कोई कमी नहीं है. नारायणपुर अनंत रैंक बिंदु पर पारादीप फास्फेटिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 459.5 मेट्रिक टन डीएपी एवं 404.54 मेट्रिक टन एनपीके उर्वरक प्राप्त हुआ है, जिसे प्रखंडवार उपावंटित कर खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक उपलब्ध कराया जा रहा है. उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने की स्थिति में संबंधित प्रखंड के कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क स्थापित किया जा सकता है.

इस मौसम में संतुलित मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता

वर्तमान रबी मौसम में किसानों द्वारा गेहूं, मक्का, आलू, दलहन, तिलहन एवं सब्जियों की बुवाई / रोपाई के लिए संतुलित मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता होती है. यूरिया 22412 मेट्रिक टन के विरुद्ध 25761.66 मेट्रिक टन, डीएपी 10200 मीट्रिक टन के विरुद्ध 8076.05 में टन, एनपीके ( मिश्रित उर्वरक ) 3705 मीट्रिक टन के विरुद्ध 14375.55 मेट्रिक टन, एमओपी 3290 मेट्रिक टन के विरुद्ध 6834.25 मेट्रिक टन प्राप्त हुआ है.

यह भी पढ़ें: Muzaffarpur News: दादर पुल के नीचे मिला महिला का शव, हत्या कर बोरा में फेंक दी थी लाश

कुत्तों के झुंड ने किया मासुम पर हमला

उधर, तीन महीने के भीतर मुजफ्फरपुर बोचहां में आवारा कुत्तों ने फिर से एक मासूम को अपना शिकार बना लिया है. बोचहां थाना के विशनपुर जारंग आथर के रहने वाले उमेश साह के छह वर्षीय पुत्र बबलू पर शुक्रवार की शाम खेलने के दौरान कुत्तों का झुंड टूट पड़ा. कुत्तों ने मासूम के बायें कान को नोच डाला. वहीं, सिर का बाल सहित एक परत नोच लिया. इससे कई हड्डियां भी टूट गयी है. कुत्तों के हमले के दौरान चिल्ला रहे मासूम की आवाज को सुन परिवार सहित आसपास के लोग दौड़े. तब तक मासूम गंभीर रूप से जख्मी हो गया. काफी मशक्कत के बाद कुत्तों के बीच से मासूम को बचाया गया. इस बीच लोगों ने लाठी-डंडा से पिटाई कर कुत्तों को भगाया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >