Muzaffarpur News: ससुराल में मना रहे थे जन्मदिन, पीछे से चोरों ने घर से साफ किए लाखों के गहने और नकदी

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी में गए परिवार के पीछे चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों की ठगी की. चोरों ने अलमारी से 11 हजार नकद और सोने-चांदी के दर्जनों जेवर साफ कर दिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: शहर के बेला थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आर.के. आश्रम के समीप स्थित एक बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घटना उस वक्त हुई जब घर के सदस्य अपने ससुराल में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गए थे. पीछे से सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर गहने और नकदी चोरी कर ली.

जन्मदिन समारोह में गया था परिवार

जानकारी के अनुसार, बेला थाना के वार्ड संख्या 49, बड़ी टोला (साईं स्थान) निवासी राजकुमार साह अपने ससुराल हाथी चौक एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे. रात अधिक हो जाने के कारण परिवार ससुराल में ही रुक गया था. इसी का लाभ उठाकर शातिर चोरों ने उनके घर का ताला तोड़ दिया और भीतर दाखिल हो गए.

रात 3 बजे मिली चोरी की सूचना

पीड़ित राजकुमार साह ने बताया कि देर रात करीब 3:16 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है. जब वह घबराए हुए घर पहुंचे, तो देखा कि सारा सामान फर्श पर बिखरा पड़ा था. चोरों ने गोदरेज की अलमारी को कटर या रॉड से तोड़कर उसमें रखी नकदी और कीमती जेवरात गायब कर दिए थे.

लाखों के सोने-चांदी के जेवर गायब

पीड़ित के मुताबिक, चोरों ने 11 हजार रुपये नकद सहित भारी मात्रा में जेवरात चोरी किए हैं. चोरी गए सामान में तीन जोड़ी सोने का पोला, आठ जोड़ी सोने की इयररिंग, एक सोने की चेन, सोने की अंगूठी, नथिया और चांदी की पायल शामिल हैं. यह सभी जेवर शादी और निजी बचत से खरीदे गए थे. घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >