Muzaffarpur News: पताही एयरपोर्ट से जून तक छोटे विमानों के उड़ान के लिए टेंडर, मिलेगी नई रफ्तार

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के लिए बड़ी खबर! मुजफ्फरपुर के पताही, बीरपुर, वाल्मीकिनगर और सहरसा एयरपोर्ट से जून तक छोटे विमानों के परिचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करने पर संसदीय समिति की बैठक में सहमति बनी है .पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर को लेकर अच्छी खबर है.पताही एयरपोर्ट समेत बिहार के चार अन्य हवाई अड्डों से छोटे विमानों के संचालन का रास्ता साफ होता दिख रहा है. दिल्ली में मंगलवार को आयोजित पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी स्थायी संसदीय समिति की उच्च स्तरीय बैठक में इस पर महत्वपूर्ण सहमति बनी है.संसदीय समिति के अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से यह खुशखबरी साझा की है. उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर (पताही), बीरपुर, वाल्मीकिनगर और सहरसा एयरपोर्ट से छोटे विमानों के परिचालन को लेकर जूनतक निविदा (टेंडर) से संबंधित प्रक्रिया शुरू करने पर आधिकारिक सहमति बन गई है. इसके अलावा बैठक में पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रन-वे विस्तार को लेकर भी कई अहम निर्णय लिए गए.

पताही एयरपोर्ट की जगी उम्मीद

पताही एयरपोर्ट लंबे समय से उपेक्षा का शिकार रहा है और स्थानीय स्तर पर इसे चालू करने की मांग सालों से उठती रही है.संसदीय समिति की इस बैठक के बाद अब यह उम्मीद मजबूत हो गई है कि जून तक टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही पताही एयरपोर्ट से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम ( के तहत छोटे विमानों की उड़ान शुरू हो सकेगी. इससे न केवल मुजफ्फरपुर बल्कि पूरे तिरहुत प्रमंडल के लोगों को हवाई यात्रा के लिए पटना या दरभंगा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे.

व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा

मुजफ्फरपुर को उत्तर बिहार की व्यावसायिक राजधानी माना जाता है. ऐसे में पताही एयरपोर्ट से विमानों का संचालन शुरू होने से यहां के कपड़ा, लहठी और लीची उद्योग से जुड़े व्यापारियों को सीधे तौर पर देश के अन्य हिस्सों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे राज्य की आर्थिक प्रगति को एक नई रफ्तार मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >