Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के लिए दौड़ी नई स्पेशल ट्रेन, जानिए समय-सारणी और पूरा रूट

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के यात्रियों के लिए मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के बीच नई स्पेशल ट्रेन शुरू हुई है. डीआरएम के औचक निरीक्षण और त्वरित एक्शन के बाद यात्रियों को रात के सफर में बड़ी राहत मिलेगी.पढ़ें पूरी खबर...

मुजफ्फरपुर से ललितांशु की रिपोर्ट..

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है. पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल की ओर से मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज के बीच एक नई ‘एक्स्ट्रारश क्लीयरेंस स्पेशल’ ट्रेन की शुरुआत की गई है.यह स्पेशल ट्रेन सेवा पटरी पर उतर चुकी है, जिससे इस रूट पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को देर रात होने वाली भारी परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी.

डीआरएम के औचक निरीक्षण के बाद त्वरित एक्शन

दरअसल, हाल ही में समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ने देर रात मुजफ्फरपुर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान उन्होंने देखा कि काफी संख्या में बेतिया और नरकटियागंज जाने वाले यात्री जंक्शन के फर्श और बेंचों पर रात गुजारने को मजबूर हैं. रात के वक्त इस रूट पर कोई ट्रेन न होने के कारण यात्रियों को सुबह तक का इंतजार करना पड़ताथा. यात्रियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे ने तुरंत इस स्पेशल ट्रेन को चलाने का फैसला किया. फिलहाल इस ट्रेन का नंबर जारी नहीं किया गया है, लेकिन बाद में इसे नियमित करने की योजना है.

नई स्पेशल ट्रेन की समय-सारणी और रूट

  • नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर (डाउन): यह स्पेशल ट्रेन प्रतिदिन शाम 6:45 बजे नरकटियागंज से खुलेगी और चनपटिया, बेतिया, सुगौली, बापूधाम मोतिहारी, चकिया, मेहसी व मोतीपुर होते हुए रात 10:20 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी.
  • मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज(अप):मुजफ्फरपुर से यह ट्रेन महज 15 मिनट के ठहराव के बाद रात 10:35 बजे नरकटियागंज के लिए प्रस्थान करेगी. वापसी में यह कांटी, मोतीपुर, चकिया और बापूधाम मोतिहारी होते हुए तड़के 2:30 बजे नरकटियागंजपहुंचेगी.

रात में जंक्शन पर फंसने वाले यात्रियों को सीधा फायदा

रेलवे के इस संवेदनशील फैसले से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रात में फंसे रहने वाले सैकड़ों यात्रियों को अब सीधा फायदा मिलेगा. अब उन्हें जंक्शन पर ठंडी रातें गुजारने की जरूरत नहीं होगी और वे सुरक्षित व सही समय पर अपने घर पहुंच सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >