Muzaffarpur News: मुशहरी के नरौली बाल गृह से भागे 10 बच्चों में से दो सुरक्षित बरामद

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के नरौली आश्रय स्थल से फरार 10 बच्चों में से दो को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया. विशेष टीम बाकी आठ बच्चों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है...

MuzaffarpurNews: मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित वृहद आश्रय स्थल से फरार हुए 10 बच्चों में से दो बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस बरामदगी के बाद पुलिस की विशेष टीम.

अन्य बच्चों की तलाश में जुटी हुई है

जानकारी के अनुसार, मुशहरी थाना क्षेत्र के नरौली स्थित वृहद आश्रय स्थल से रविवार की देर रात 10 बच्चों के अचानक भाग जाने की सूचना मिली थी. एसएसपी ने बच्चों की बरामदगी को लेकर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. इसमें डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा और दरोगा सुखविंदर नैन को शामिल किया गया था. टीम नेशहर के विभिन्न संभावित ठिकानों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर लगातार छापेमारी और खोजबीन शुरू की. इसी क्रम में तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकाला.

आठ बच्चों की तलाश जारी

पुलिस टीम बरामद बच्चों से पूछताछ कर रही है ताकि अन्य साथियों के बारे में सुराग मिल सके. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाकी बचे आठ बच्चों को भी जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें विभिन्न जिलों में भी संपर्क साध रही हैं. नरौली स्थित आश्रय स्थल के सुरक्षा मानकों पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में बच्चे वहां से भागने में सफल रहें.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >